मां दुर्गा की भेंट ______________ मन उपवन के फूल माँ तुमको चढ़ाऊँ कैसे हमतो पहाड़ों की गुफ़ाओं में तुमको ही ढूँढा करते हैं हो माँ तुमको ही ढूँढा करते हैं कहाँ छुप गई है मैया हमारी,कहाँ खोगई है माँ ममता तुम्हारी चैन नहीं बैचैन मेरा मन में लगन है कि दर्शन हो तेरा ढूँढूँ कहाँ आजा तू माँ हमतो पहाड़ों की गुफ़ाओं में तुमही को ढूँढा करते हैं करदो माँ पूरी इच्छा हमारी,सदियों से रोए माँ अँखियाँ हमारी आजा तू माँ ढूँढूँ कहाँ । हम तो पहाड़ों की …………… टेढ़ी डगर है माँ लम्बा सफ़र है तेरा हाथ सर पे माँ हमें क्या फ़िकर है आजा तू माँ ढूँढूँ कहाँ हमतो पहाड़ों की गुफ़ाओं में तुमही को ढूँढा करते हैं हो माँ तुमही को ढूँढा करते हैं ********************************************* माता की भेंट माँ मेरी विपदा दूर करो, माँ मेरी विपदा दूर करो तेरी शरण में अाया हूँ , आकर मेरे कष्ट हरो तू ही अम्बे काली है दुखड़े हरने वाली है चरण पड़े की लाज रखो माँ मेरी विपदा दूर करो भक्तो ने तुझे पुकारा है तूने दिया सहारा है विनती पे मेरी ध्यान धरो माँ मेरी विपदा दूर करो शरण तुम्हारी आये है इस जग के ठुकराये है पाप ताप सन्...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें